खबर को सुनें

टिहरी। आज दिनांक 19 जून 2022 को चौकी ब्यासी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कोडियाला के पास गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति अपने दोस्तो के साथ घूमने ब्यासी घूमने के लिए आया था। उक्त व्यक्ति नदी के एक एक किनारे से तैरकर दूसरे किनारे तक जाने का प्रयास कर रहा था। अचानक नदी के बीच में पानी की लहरों की वजह से उक्त युवक नदी के बहाव के साथ बहने लगा।

एसडीआरएफ टीम त्वरित रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग से 150 मीटर गहरी खाई से होते हुए नदी के किनारे पर पहुंची व सर्चिंग की गई। उक्त व्यक्ति नदी के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति नाम सुमित गाजियाबाद उत्तरप्रदेश को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया तथा उसके उपरांत रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!