खबर को सुनें

ऋषिकेश। आज दिनांक 19 जून 2022 को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि पशुलोक बैराज में एक महिला का शव दिखाई दे रहा है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से आरक्षी ओम प्रकाश के हमराह टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

उक्त महिला सारा देवी w/0 कुलानन्द उम्र 75, निवासी किमसार अमोला, पौढ़ी गढ़वाल से थी जो अपनी बेटी के घर ऋषिकेश आई हुई थी तथा कल शाम से लापता थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त महिला के शव को पशुलोक बैराज से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!