खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल। श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के आदेश अनुसार समस्त उत्तराखंड राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल महोदय, श्री यशवन्त चौहान के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी वह पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री प्रेम लाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री संतोष कुंवर के नेतृत्व में गंगा के किनारे स्थित घाटों तथा चेकिंग पॉइंट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त व चेकिंग कर निगरानी की जा रही थी। जिस के क्रम में दिनांक 18.06.2022 को लक्ष्मणझूला पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान राधेश्याम घाट पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे निम्नलिखित व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पत्ता
1. नितिन (उम्र 26 वर्ष) पुत्र होशीयार सिंह, निवासी- राधाविहार मंडोली, शाहदरा, दिल्ली।
2. विष्णु (उम्र 28 वर्ष) पुत्र वेदप्रकाश, निवासी- नंदनगरी, रोहतश नगर, शाहदरा, दिल्ली।
3-अजय कुमार (उम्र 26 वर्ष) पुत्र अनिलकुमार, निवासी- मीत नगर, सहादरा, दिल्ली।
4- गोविन्द (उम्र 27 वर्ष) पुत्र मुन्नालाल, निवासी-प्रतापनगर सहादरा, दिल्ली।

पुलिस टीम
आरक्षी फायर चालक दीपक
आरक्षी 323 सुवर्द्धन
आरक्षी गोताखोर भवानन्द

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!