खबर को सुनें

पहाड़ी क्षेत्र से बेचने के लिए लाया जा रहा था चरस

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल, यशवंत चैहान की ओर से चलाये जा रहे रहे नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई किये जाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। इस कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियुक्त मनोज सिंह भण्डारी पुत्र प्रकाश सिंह भण्डारी को आंचल दूध डेयरी कोटद्वार के पास से 210 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो कोटद्वार के भिन्न-भिन्न स्थानों कोटद्वार आदि क्षैत्रों में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी के कार्य में सक्रिय रहता है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त चरस को पहाड़ी क्षेत्रों से कोटद्वार में बेचने के इरादे से लाया था। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!