खबर को सुनें

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेश्क्यू अभियान

गुप्तकाशी (रूद्रप्रयाग)। रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी-छेनागाढ़ मोटर मार्ग पर छेनागाढ़ के समीप एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था।

रविवार को गुप्तकाशी-छेनागाढ़ के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर रेश्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा था। जहां से मृतक का शव निकाला गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह ग्राम पाटियों, पट्टी काली पार थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से थाना गुप्तकाशी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!