देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

-मानदेय वृद्धि सेवानिवृत्ति पर 10 लाख देने की मांग

-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

-राज्य सरकार से 140 प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने

-केंद्र को 150 वृद्धि का प्रस्ताव भेजने की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। लंबित मांगों के निराकरण को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

संगठन की उपाध्यक्ष उमा चंदोला की अध्यक्षता में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में प्रतिदिन 140 रुपये की वृद्धि करने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार को मानदेय में प्रतिदिन 150 रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजने की मांग उठाई। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने संबंधी शासनादेश जारी करने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विभागीय जिम्मेदारियां निभा रही कार्यकर्ताओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। सरकार को उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

इस दौरान मीडिया प्रभारी अनीता नेगी, सरिता, दीपा, मंजू रावत, मनोरमा, उमा, राखी, रेखा, अनिता, सरोज, कस्तुरा, रुकमणी, रचना, सीमा, सुमिता, गौरीचंद्रा, कमला, सुनीता, उर्मिला, अंजू, दशमी, बीना, कुसमा मैठाणी, दयावती, अभिलाषा, प्रीति असवाल, रुदा, दमयंती आदि मौजूद रही।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!