खबर को सुनें

हरिद्वार । जनपद न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी के आदेश पर जिला मुख्यालय पर तैनात न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार को मुख्य जिला कारागार रोशनाबाद में बंदियों की समस्या सुनी। बंधुओं को उनके विधिक अधिकारों की भी जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभय सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संगीता आर्य के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण ने जिला कारागार रोशनाबाद में निरीक्षण किया ।

इस अवसर पर आयोजित जागरूक शिविर में न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों को कानून की जानकारी दी गई। जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। जागरूक शिविर के दौरान बंदियों को उनके अधिकारों के संबंध में भी अवगत कराया गया l न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बंदियों की समस्याओं को सुना गया। सचिव अभय सिंह निःशुल्क दिये जाने वाली विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी l

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!