खबर को सुनें

उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पूर्व कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। बागेश्वर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रंजीत दास आज भाजपा में शामिल हो गए। रंजीत दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा व सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी में विश्वास जताते हुए शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि रंजीत दास के आने से अब बागेश्वर का उपचुनाव भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, राजपुर के विधायक खजान दास, घनसाली के विधायक शक्तिलाल शाह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!