खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। फायर स्टेशन गोपेश्वर के पास जीरो बैंड के समीप मंगलवार को करीब शाम 6 बजे स्कूटी सवार दो व्यक्ति अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को सिर, नाक, पैर और घुटनों में चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर यूनिट के कर्मियों ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें राजकीय जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार किया गया। वर्तमान में दोनों स्कूटी सवारों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घायलों की पहचान सोनू कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी कर्णप्रयाग तथा मनीष कुमार पुत्र श्रीचंद निवासी बिजनौर के रूप में हुई है।

फायर यूनिट कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और बेहतर रिस्पांस टाइम की स्थानीय जनमानस ने खुले मन से प्रशंसा की। समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

घटना के दौरान फायर यूनिट की टीम में शामिल रहे—

  1. चालक रंजीत लाल
  2. फायरमैन लोकपाल सिंह टाकुली
  3. फायरमैन पवन सिंह रावत
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
error: Content is protected !!