देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें
  • छह माह से बदरीनाथ क्षेत्र में सक्रिय था एक आरोपी

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते ही चरस की खेप लेकर हापुड़ भागने की फिराक में लगे दो अंतरराज्यीय तस्करों को गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.586 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल टोयोटा रुमियन कार को भी सीज कर दिया गया है।

वर्चुअल थाना के अनुसार थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पोखरी बैंड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की टोयोटा रुमियन कार (यूपी37 एए 5480) को रोककर तलाशी ली गई। कार से 1.586 किलो चरस मिलने पर उसमें सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अर्जुन सिंह पिछले करीब छह माह से बदरीनाथ क्षेत्र में एक आश्रम निर्माण संस्था से जुड़ा था और आश्रम की देखरेख करता था। इस दौरान उसने स्थानीय लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीदकर जमा की। इसके बाद उसने अपने साथी विकास शर्मा को हापुड़ से बुलाया। विकास पहले भी चरस की खेप हापुड़ ले जा चुका था। दोनों बदरीनाथ में कुछ दिन साथ रहे। कपाट बंद होने के बाद 22 नवंबर को कार से हापुड़ के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि दोनों मुख्य हाईवे के बजाय चोपता होते हुए लिंक मार्ग से निकलना चाहते थे, लेकिन पोखरी बैंड पर पुलिस की चेकिंग में उनकी योजना नाकाम हो गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूगढ हापुड निवासी विकास शर्मा (35), अर्जुन सिंह (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली गोपेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, कांस्टेबल सुनील चंद्र, रविंद्र, चालक प्रदीप कुकरेती, एसओजी के कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, राजेंद्र रावत शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!