देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें
  • पुलिस ने काउंसलिंग कर परिजनों को सौंपा
  • बच्चे को सुरक्षित पाकर परिवार ने जताया आभार

गोपेश्वर (चमोली)। घर से रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकला 15 वर्षीय किशोर सोमवार को गौचर बाजार में भटकता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर गौचर चैकी पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश शुरू की। बाद में पुलिस ने काउंसलिंग कर किशोर को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वर्चुअल थाने के अनुसार गौचर बाजार में एक किशोर को अकेले भटकते देखकर स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस चैकी पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने किशोर से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उसका विश्वास जीतकर उसके घर-परिवार के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद किशोर ने अपने परिजनों के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उनसे संपर्क कर चैकी बुलाया।

चैकी पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि किशोर रोज की तरह सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वह स्कूल न जाकर कहीं और चला गया है। पुलिस ने किशोर की काउंसलिंग करते हुए उसे समझाया कि बिना परिजनों को बताए घर से कहीं नहीं जाना चाहिए। इसके बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!