देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर एचसीसी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह तलाश अभियान के दौरान उसका शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि पीपलकोटी में एचसीसी कंपनी का एक कर्मचारी नदी में डूबकर लापता हो गया है। सूचना पर मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रात में नदी के आसपास संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अंधेरा और कम दृश्यता होने के कारण सफलता नहीं मिली।

रविवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान कर्मचारी का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारी पहाड़ी से गिर गया था, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनितपुर असम निवासी मोहन लोहार के रूप में हुई है। एसडीआरएफ ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!