खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के तहसील कर्णप्रयाग के अन्तर्गत कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी मोटर मार्ग पर चार अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे एक डम्पर संख्या यूके 07 सीबी 3169 स्थान घटगाड़ के समीप सड़क से नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें केवल चालक सवार था। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मृत्यु हुई है। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग को सौंपी है।

जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति 15 दिनों के अन्तर्गत सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील कर्णप्रयाग को उपलब्ध करा सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!