खबर को सुनें

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के कनखुल, ग्वाड़, चैंडी और डिडोली के ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने कनखुल-नैनीसैंण सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर धरना देकर विरोध किया है। जन प्रतिनिधियों ने बुधवार को मांग को लेकर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि पीएमजीएवाई की ओर से कनखुल-नैंनीसैंण सड़क का अनुरक्षण किया जा रहा है। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के दौरान सड़क 18 अक्तूबर को सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद से यहां सड़क का सुधारीकरण न होने से गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गई है। वहीं ग्रामीणों के निजी तथा सार्वजनिक वाहन गांवों में फंसे हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मामले में तहसील प्रशासन से संबंधित विभाग से सड़क सुचारु करवाने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कनखुल भगवान कंडवाल, उत्तम तोपाल, लखपत लाल, दिगम्बर तोपाल, मनवर कंडवाल, खिलदेव रावत, रणवीर सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!