खबर को सुनें

नंदप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले की नगर पंचायत नंदप्रयाग ी ओर से एक अच्छी पहल की गई है। पंचायत ने क्षेत्र के निराश्रितों के लिए रेन बसरे का निर्माण कर बुधवार को उन्हें आवास की चाबियां सौंप दी गई है।

नगर पंचायत नन्दप्रयाग की अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने बताया कि नगर पंचायत के परिसीमन के बाद मंगरौली गांव नगर पंचायत में शामिल हो गया है। यहां पर  विजेन्द्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी करते थे। जिनके पास रहने के लिए घर नहीं था और वर्तमान समय में वे किसी की गौशाला में रह रहे थे। जिसका संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया लेकिन नियम और मानकों के कारण वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाये। जिस कारण नगर पंचायत ने स्वयं के संसाधनों पर उन्हें एक रेन बसेरा बना कर उसकी चाबी सौंप दी गई है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय, सभासद संजय कण्डेरी, आनन्द झिंक्वाण आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!