खबर को सुनें

सूरज और चंद्रप्रकाश ने की गेट परीक्षा उत्र्तीण

इस बार की होली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के लिए नई अकादमिक खुशियां लेकर आई है

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के  सुया गांव निवासी अंशुल बिष्ट ने वर्ष 2022 की जैम (संयुक्त स्नातकोत्तर उपाधी प्रवेश परीक्षा) में गणित विषय की परीक्षा में 93वीं रैंक प्राप्त की है। अंशुल के इस प्रदर्शन से उसके परिजनों के साथ ही स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है, वहीं महाविद्यालय के सूरज पुरोहित और चंद्रप्रकाश ने गेट की परीक्षा उत्र्तीण की है।

बता दें, सुया गांव निवासी अंशलु बिष्ट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। बीती 13 फरवरी को अंशुल ने आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग कर राष्ट्रीय स्तर पर 93वीं रैंक प्राप्त कर चमोली जिले का नाम रोशन किया है। अंशुल के पिता गजे सिंह बिष्ट जिला न्यायालय में पिटीशन राइटर हैं। जबकि माँ गीता बिष्ट पेशे से अधिवक्ता हैं। गजे सिंह बिष्ट बताते हैं कि अंशुल ने इस परीक्षा के लिये महाविद्यालय की पढाई के अतिरिक्त महज 10 हजार रुपये सालाना की ऑन लाइन कोचिंग गोपेश्वर में रहते हुए की। जिसके बूते वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सका है। अंशुल इस उपलब्धि के लिये परिजनों के सहयोग के साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन और ऑन लाइन कोचिंग को श्रेय देता है। वहीं भविष्य में गणित विषय से डाक्टरेट की उपाधी लेना चाहता है। वहीं अंशुल की उपलब्धि पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य आरके गुप्ता व गणित विभागाध्यक्ष डा. राजेश मौर्य सहित प्रवक्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

वहीं दूसरी ओर गोपेश्वर महाविद्यालय के रसायन विभाग के दो छात्रों (बैच 2018-20) सूरज पुरोहित (ऑल इंडिया रैंक -1287) एवं चंद्र प्रकाश कुनियाल ने अखिल भारतीय स्तरीय प्रतिष्ठित गेट परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!