खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे सभी थाना प्रभारियों को जनपद में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं विवेचनाओं से संबंधित वांछित/ईनामी अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को थाना कर्णप्रयाग पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित ईनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है।

मामला 22 अप्रैल 2021 का है। कर्णप्रयाग निवासी वादिनी रजिया सिद्दकी पत्नी स्व.नदीम सिद्दीकी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी कि मेरे पुत्र रिजवान सिद्दकी को 16 अप्रैल  की सुबह करीब 10 बजे बजे राजेन्द्र कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांधी नगर एवं अरविंद नेगी निवासी पोखरी घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद मेरा  पुत्र घर नहीं आया है। तथा 19 अप्रैल  को मेरे पुत्र का शव अलकनन्दा नदी के किनारे बरामद हुआ है। मुझे पूरा शक है कि  इन दोनों व्यक्तियों ने ही मेरे पुत्र की हत्या की है। तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कर्णप्रयाग में मामला दर्ज करते हुए  अभियुक्त राजेन्द्र कुमार पुत्र रूप लाल गांधी नगर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। दूसरा अभियुक्त अरविंद नेगी पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम बिनगढ़ थाना पोखरी इस हत्या के मुकदमे में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक की ओर से वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार के ईनाम की घोषणा की गई थी एवं थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। थाना स्तर पर गठित टीम ने शनिवार  को बिनगढ़ बाजार से अभियुक्त अरविंद नेगी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पोखरी ध्वजवीर सिंह, उप निरीक्षक चित्रगुप्त (विवेचक), अमित नौटियाल, सिपाही नीतीश कुमार, मनोज, दिग्पाल, सुरेंद्र आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!