खबर को सुनें

कार चालक फरार, पुलिस खोजबीन में जुटी

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज गति से आ रही कार की चपेट में आने से दो लोगों  की मौत हो गयी। दोनों मृतक मथुरा यूपी के बताये जा रहे है। दोनों एक शादी समारोह में आये हुए थे। दुर्घटनास्थल से कार चालक फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे स्थित एक होटल में शादी समारोह था। दो लोग होटल से शादी समारोह में शिरकत करने के बाद धर्मशाला के लिए लौट रहे थे। रास्ते में ऋषिकेश की तरफ से आ रही कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। उनके परिचित दोनों को तत्काल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार के नंबर की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान राजा बाबू उर्फ राजकुमार 58 निवासी चौक बाजार मंडी रामदास गली मथुरा और राधेश्याम उर्फ भूरी 35 निवासी शीतल घाटी मथुरा यूपी के रूप में हुई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *