खबर को सुनें

प्रो. बौडाई ने कहा जिम्मेदारी बडी है, हम सब मिलकर निभायेंगे

श्रीनगर गढ़वाल। मानविकी एवं समाज विज्ञान संकाय की नई संकायाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग की वरिष्ठ आचार्य प्रो. हिमांशु बौड़ाई की नियुक्ति हुई है। विश्वविद्यालय के इस निर्णय पर राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों और छात्रों ने खुशी व्यक्त की और उनका स्वागत किया।

राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल ने कहा कि इस से पूरे संकाय में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। और संकाय के सबसे बड़े विभाग होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है। संकायध्यक्ष प्रो बौड़ाई संकाय को नई दिशा देंगी।

प्रो. हिमांशु बौड़ाई ने कहा कि यह जिम्मेदारी बड़ी जिम्मेदारी है। हम सब मिल कर इस जिम्मेदारी को निभायेंगे और सभी के सहयोग से संकाय को आगे बढ़ाएंगे। छात्रों के लिए नए रचनात्मक कार्यक्रम कर शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा।

प्रो. बौड़ाई के स्वागत कार्यक्रम में डॉ. नरेश कुमार, डॉ. सुभाष लाल तथा शोध छात्र व स्नातकोत्तर के छात्र मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!