खबर को सुनें

बेस अस्पताल में चल रहा घायलों का उपचार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के समीप डैम कालोनी के पास बुधवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिन्हें तत्काल 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार तीनों लोग श्रीनगर के रहने वाले हैं, और वह घूमने जा रहे थे। तभी उनकी कार सड़क से 25 मीटर नीचे जा गिरी। जिसमें हादसे में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है हादसे में कार सवार बासु निवासी गुरुद्वारा रोड श्रीनगर, जानी धारीवाल मैनेजर साकुम्बरी मोटर्स और ड्राइवर घायल हुए हैं। श्रीनगर कोतवाली हरि ओम चैहान ने बताया कि तीनों घायलों को श्रीकोट हस्पताल में इलाज चल रहा है। साथी ही पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!