खबर को सुनें

घटना के समय बस में 37 सवारियां थी मौजूद

देहरादून। देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार बस में डोईवाला में स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई। जिस वक्त आग लगी बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं। जिससे बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत यह रही कि बस में इंजन से धुंआ निकलते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिससे आग लगने से पूर्व ही सभी सवारियां बस से उतर गईं नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। डोईवाला पुलिस के अनुसार बस देहरादून से बरेली जा रही थी। जिसमें रास्ते में आग लग गयी। बस में 37 सवारीयां मौजूद थीं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!