खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नौली-थापली-सिमल्ट, कनोठ-नैणी, धारडुंग्री-गोपथला, टटासू-समुल्टा तथा सिमली-डिम्मर सड़क मार्गों की मरम्मत की दरकार बनी हुई है। दरअसल बरसात के दौरान चट्टानों के खिसकने तथा भू-स्खलन के कारण सड़कें जानलेवा बनी हुई है। मरम्मत कार्य न होने के कारण सड़के बदहाल बनी हुई है। सिमली-टटासू-डिम्मर पीएमजीएसवाई की सडक खालीगाड गधेरे मे एक किमी तक धंस रखी है। दो किमी तक सड़क मलवा आने कारण संकरे हाल में है। इस कारण वाहनों की आवाजाही में दिक्कते आ खड़ी हो गई है। ग्रामीण केशव डिमरी, नरेश खंडूरी व   भाष्कर डिमरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक  सिमली-डिम्मर की स्थिति बदहाल बनी हुई है।

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ता सचिन कुमार ने बताया कि सिमली-टटासू -डिम्मर  मोटर के भूस्खलन वाले क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण कर मरम्मत के लिए आपदा मद में आगणन भेजा गया है। कहा कि धनराशि मिलते ही सड़कों को दुरूस्त कर दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!