खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित हो गया है। प्रधानाचार्य  संजय कुमार के नेतृत्व में कालेज अब पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल स्वरूप में विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए तैयार हो गया है। विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा व्यवस्था लागू की गई है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्याधुनिक संसाधन स्थापित कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि कालेज की गतिविधियों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाती है। प्रत्येक कक्षा में स्मार्ट बोर्ड और मार्कर बोर्ड लगाए गए हैं। इससे अध्यापन कार्य अत्यधिक प्रभावी एवं सरल हो गया है। प्रार्थना सभा एवं साप्ताहिक गतिविधिया भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। विद्यार्थियों को मानसिंक और बौद्धिक विकास के लिए हर जोर खास गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कालेज में ं एक कॉन्फ्रेंस हॉल, आधुनिक पुस्तकालय और अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से फायर कंट्रोल रूम, स्वच्छ टॉयलेट, एवं दो पेयजल टैंक बनाए गए हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि कालेज में 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। केवल अर्थशास्त्र प्रवक्ता का पद खाली चल रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *