खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा अब आईआरबी को सौंप दिया गया है। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इसके तहत बदरीनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) को सौंप दी गई है। शीतकाल के दौरान मंदिर की सुक्षा व्यवस्था का जिम्मा आईटीबीपी संभालती है। आईआरबी ने अब सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया है। सुरक्षा हस्तांतारण प्रक्रिया के तहत आईटीवीपी की सीमाद्वार यूनिट से आये जवानों ने औपचारिक रूप से आईआरबी को चार्ज सौंपा। अब बदरीनाथ धाम की सुरक्षा का दायित्व आईआरबी के हवाले हो गया है। बदरीनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि आईटीबीपी के जवान शीतकाल में विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभालते आ रहे है। यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा आईआरबी के वाले कर देने से माना जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!