खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला योजना के प्रस्तावों को तैयार करने में नवाचारी कार्यो, सुरक्षात्मक कार्यो और बडी आबादी को प्रभावित करने वाले कार्यो को लेकर प्राथमिकता देने पर जोर दिया है।

जिला योजना की तैयारियों को लेकर डीएम तिवारी ने सिंचाई विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में चार लाख से छोटी धनराशि के प्रस्तावों को मनरेगा में कर्नवजेंस कराने, सिंचाई खंड थराली को संशोधित कर दोबारा प्रस्ताव देने और उद्यान विभाग को फ्लोरीकल्चर और टनल फार्मिग में प्रस्ताव बढाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लड एनालाइजर मशीन का प्रस्ताव बनाने को कहा। जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में लाइटिंग व व्हाइट बोर्ड के प्रस्ताव बढाने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पानी की किल्लत वाले क्षेत्रों में पेयजल योजना के प्रस्ताव बनाने और खेल विभाग को आदर्श ग्राम मैठाणा में खेल मैदान का प्रस्ताव बनाने के साथ ही  उन्होंने सभी विभागों को प्रभारी मंत्री, सांसदों और विधायकों के प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि शासन की ओर से जनपद चमोली को जिला योजना में 75.28 करोड की धनराशि आंवटित करने की पहल की गई है। डीएम ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी को इसी आधार पर योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, जिला विकास अधिकारी केके पन्त सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!