खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम समेत यात्रा मार्ग को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने को प्लास्टिक निर्मित बोतलों पर क्यूआर कोड लगाया गया है। ताकि इन बोतलों को रिफंड काउंटर पर वापस करने के बाद इसके लिए अदा की गई धनराशि को वापस दिया जा सके। इससे प्लास्टिक का कूड़ा इधर-उधर नहीं बिखरेगा और स्वच्छता बनी रहेगी।

उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बदरीनाथ धाम समेत पूरे यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त किए जाने को लेकर जिला प्रशासन और  रिसाइकल कंपनी के मध्य अनुबंध किया गया है। रिसाइकल कंपनी की ओर से गोविंदघाट, बदरीनाथ धाम और माणा में प्लास्टिक बोतल पेय पदार्थों के थोक विक्रेता, दुकान, होटल, रेस्तरां के संचालकों को प्लास्टिक निर्मित बोत, पेय पदार्थ पर न्यूनतम 10 रुपये के क्यूआर कोड उपलब्ध कराए गये हैं। ताकि इन बोलतों को रिफंड काउंटर पर वापस करने के बाद धनराशि वापस की जा सके। इसके लिए कंपनी की ओर से गोविंदघाट, बदरीनाथ धाम और माणा में डिपॉजिट रिफंड काउंटर लगाए गए हैं। यात्री इन काउंटरों पर क्यूआर कोड वाली खाली बोतल जमा कर डिपॉजिट रिफंड ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर बिना क्यूआर कोड के प्लास्टिक बोतल बेचने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!