खबर को सुनें

लैन्सडाउन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यों को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम एक महिला सुशीला देवी, निवासी- कोटद्वार, पौड़ी गढवाल ने गुमखाल चौकी में सूचना दी कि उनका पर्स गुमखाल के आस-पास कहीं खो गया है, जिसमें उनके महत्वपूर्ण कागजात और रुपये हैं। जिस पर गुमखाल बैरियर पर ड्यूटी में नियुक्त आरक्षी 88 ना0पु0 भीष्म शाह द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त महिला के पर्स की गुमखाल क्षेत्र में तलाश कर, उक्त महिला के सुपुर्द किया गया। जिस पर महिला द्वारा पुलिस कर्मी की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!