खबर को सुनें
लक्ष्मणझूला। थाना लक्ष्मणझूला पर 05 मई 2022 को एक व्यक्ति स्थानीय निवासी थाना लक्ष्मणझूला जनपद पौड़ी गढ़वाल ने शिकायती प्रर्थना पत्र दिया कि उनकी बहन उम्र-21 जो घर से बिना बताये कही चली गयी है। जिस सम्बन्ध में थाना लक्ष्मणझूला पर गुमशुदगी क्रमांक 02/2022 दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक श्रद्धा नंद सेमवाल के सुपुर्द की गई।
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर उक्त गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एव सुरागरसी पतारसी करते हुए 10 मई 2022 को गुमशुदा को कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश जनपद देहरादून क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक श्रद्धानंद सेमवाल
  • मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु नीरज कुमार
  • आरक्षी 277 ना0पु0 हरीश भट्ट
  • महिला आरक्षी 469 ना0पु0 रेशमा
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!