खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में उद्यान विभाग की ओर से वर्तमान तक सेब के पौधों का वितरण शुरु नहीं किया गया है। जिससे अब क्षेत्र के काश्तकारों में सेब के पौधों के रोपण को लेकर चिंता गहराने लगी है। काश्तकारों का कहना है कि विभाग की ओर से बीते जुलाई माह में सेब के पौधों की मांग को लेकर आवेदन मांगे गये थे। लेकिन वर्तमान तक यहां पौधों का वितरण शुरु नहीं हो सका है।

चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक में काश्तकार बड़े पैमाने पर सेब का व्यावसायिक उत्पादन करते हैं। जिसके लिये प्रतिवर्ष बर्फवारी के मौसम में यहां काश्तकारों की ओर से सेब के पौधों का रोपण किया जाता है। लेकिन इस वर्ष उद्यान विभाग की ओर से वर्तमान तक पौधों का वितरण शुरु नहीं किया गया है, वहीं मौसम अब गर्म होने लगा है, जिससे यहां पौधों के रोपण को लेकर काश्तकार असमंजस में हैं। स्थानीय काश्तकार लक्ष्मण सिंह पंवार, देवेंद्र बल्लभ सकलानी और पुष्कर सिंह रावत का कहना है कि उद्यान विभाग की ओर से जुलाई माह में सेब के पौधों के लिये आवेदन मांगे गये थे। लेकिन वर्तमान तक पौधों का वितरण नहीं हुआ है। अब मौसम में आ रहे बदलाव से पौधों का रोपण करना मुफीद नहीं है। जिससे काश्तकार असमंजस में हैं।

 

जोशीमठ ब्लॉक में काश्तकारों को 20296 पौध वितरण किया जाना है। जिसके लिये जोशीमठ सिंहधार नर्सरी से 4250 और उत्तरकाशी से अन्य पौध मंगवाये जा रहे हैं। ब्लॉक में पौधों का वितरण शुरु किया जा रहा है। जल्द ही काश्तकारों को पौध उपलब्ध कराई जाएंगी।

तेजपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!