खबर को सुनें

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ डा. आशीष चैहान ने जल जीवन मिशन समीक्षा लेते हुए संबंधित अधिशासी अभियंताओं को जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की डीपीआर रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें साथ ही अच्छादित ग्रामों में अधिक से अधिक कनेक्शन लगाने के लिए निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजास्टर कंट्रोल रूम से सामजंस्य स्थापित कर शीघ्र लंबित कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को एफएचटीसी में एमआईएस कनेक्शन बढ़ाने के भी निर्देश दिए इसके साथ ही अच्छाछित ग्रामों में कनेक्शन की कमी को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में गंगोलीहाट के अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन के बैठक में उपस्थित ना रहने पर जिलाधिकारी द्वारा अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी के वेतन रोकने के लिए निर्देश संबंधितों को दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता पेयजल निगम पिथौरागढ़ आरएस धर्मसत्तू, अनूप पांडे, पीसी जोशी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!