खबर को सुनें

देहरादून। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड में आज 2682 और मिले coronavirus संक्रमित. हर दिन कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। जहां शनिवार को 3848 नए केस आए थे। वहीं, रविवार को 2682 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले अब 17223 पर पहुंच गए हैं। कुल आंकड़ा 369954 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 7440 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। आज अल्मोड़ा में 74, बागेश्वर में 71, चमोली में 35, चम्पावत 0, देहरादून 1331, हरिद्वार 351, नैनीताल 188, पौड़ी 159, पिथौरागढ़ 69, रुद्रप्रयाग 13, टिहरी 79, ऊधमसिंह नगर 281 और उत्तरकाशी 31 में नए मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरेाना संक्रमण के साथ ही नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने भी चिंता बढा दी है। आज प्रदेश में ओमीक्रोन के 85 नए मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कुल ओमिक्रोन के 93 मामले हो चुके हैं। कोरोना के साथ ही ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अब नए वैंरिएंट ओमिक्रोन के चढ़ते ग्राफ ने और मुश्किलें बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजे गए थे। कुल 2255 सैंपल में से अबतक 159 मरीजों की रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 85 मरीजों में ओमीक्रोन वेरिएंट पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो करीब 54% मरीजों की रिपोर्ट में ओमीक्रोन की पुष्टि हो रही है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!