खबर को सुनें

-ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

देहरादून। सुराज सेवा दल ने प्रदेश में बढ़ते बिजली बिलों, स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली तथा ऊर्जा निगम में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर व्यापक जांच और सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद आम जनता लगातार बढ़े हुए बिजली बिलों का बोझ झेल रही है। आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में असामान्य वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे आम लोग आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।  ऊर्जा निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए।

सुराज सेवा दल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऊर्जा निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने कहा कि जनता को पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था मिलनी चाहिए तथा बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में जनआंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!