खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही वर्षा के कारण ठंड बढ़ने लगी है, वहीं बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर इस मौसम का पहला हिमपात होने से बदरी पुरी में वर्षा और ठंड से खूब ठिठुरन बढ़ गयी है। पर श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। शुक्रवार की रात्रि और शनिवार सुबह से ही बदरीनाथ के नीलकंठ, नर नारायण पर्वत पर हिमपात जारी है। बदरीनाथ धाम में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आयी। पर भगवान ज्ञके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यात्री दर्शन पथ पर लम्बी कतार में खड़े रह कर भगवान के दर्शन के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा में रहे। सभी यात्रियों ने भगवान के दर्शन किये, वहीं रुद्रनाथ, नन्दा देवी, नन्दा घुंघटी, कामेट समेत सभी ऊंचाई वाले पर्वतों पर जम कर हिमपात हो रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!