खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शनिवार को जन शिक्षण संस्थान की ओर से विभिन्न ट्रेड़ों में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को कौशल विकास के तहत दीक्षांत समारोह आयोजित कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि महिलाऐं अपने घर को ही नहीं संभाल रही बल्कि हर क्षेत्र में बैमिशाल उपलब्धियां भी हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि अपने परिवार को आगे बढ़ाना है तो बालिका शिक्षा को महत्व देना होगा यदि एक बालिका पढ़ लिखकर आगे बढ़ती  है तो पूरा समाज आगे बढ़ता है। महिला अपने माता पिता के साथ ही अपने ससुराल पक्ष का नाम भी रोशन करती है, इसलिए महिलाओं को सजग रहते हुए आगे बढ़ना चाहिए और इसके लिए उसके परिवार के साथ ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी उसका साथ देना होगा तभी यह समाज विकास कर सकता है। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक महिलाओं को जन शिक्षण संस्थान की ओर से विभिन्न ट्रेडों में आयोजित प्रशिक्षण में दक्षता प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थान की निदेशक गीतांजलि ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और उनकी आजीविका में सुधार के लिए उनका संस्थान निरंतर कार्यरत है। संस्थान की और से महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विक्रम सिंह कुंवर भी मौजूद थे। इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न लोकगीत और लोक नृत्य के कार्यक्रम भी  प्रस्तु किये।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!