खबर को सुनें

प्रथम चरण को प्रशासनिक-आर्थिक मंजूरी

सर्वे और डीपीआर की प्रक्रिया शुरू

गोपेश्वर (चमोली)। कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सिंद्रवाणी से सकण्ड तक 9.50 किलोमीटर मोटर मार्ग के निर्माण की राह खुल गई है। शासन ने सड़क के प्रथम चरण के नव निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही सर्वे और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

शासनादेश के अनुसार प्रथम चरण में आवश्यक सर्वेक्षण और अन्य प्रारंभिक कार्यों के लिए 15.68 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में खर्च के लिए फिलहाल 10 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।

लोक निर्माण विभाग को आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और आगे वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण में निर्धारित मानकों और विशिष्टियों का पालन करने के साथ गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ स्थानीय उत्पादों के परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत कार्य से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी कर निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!