खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी बनने के लिए भाजपा के अंदर खींचतान शुरु हो गई है। यहां वर्तमान विधायक मुन्नी देवी के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी अपनी दावेदारी पेश करने के साथ ही सियासी गुणा-भाग में जुटे हुए हैं। ऐसे में संगठन के सम्मुख प्रत्याशी के चयन के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की चुनौती बनी हुई है।

बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय मगल लाल के निधन के बाद हुए उप चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष रही उनकी पत्नी मुन्नी देवी उप चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बनी थी। ऐसे में अब 2022 के चुनावों में जहां मुन्नी देवी की ओर भाजपा में दावेदारी की गई है। वहीं इसके साथ ही थराली युवा नेता नरेंद्र भारती, भोपाल राम टम्टा, बलवीर घुनियाल भी पार्टी के सम्मुख अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। जिससे पार्टी के सम्मुख प्रत्याशी का चयन और अन्य दावेदारों को एकजुट रखने की चुनौती खड़ी हो गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!