खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  प्राथमिक शिक्षा में बायोमेट्रिक हाजिरी पर शिक्षक संगठन भड़क गए हैं। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, जिला मंत्री मुकेश नेगी, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह फरस्वाण तथा नंदानगर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नौटियाल ने प्राथमिक शिक्षा में बायोमेट्रिक हाजिरी का विरोध किया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) को सौपे ज्ञापन में शिक्षक नेताओं ने कहा है कि सभी विभागों में बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही वेतन आहरण संबंधी आदेश डीएम के द्वारा जारी किए गए हैं। कहा कि प्रारंभिक शिक्षा में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है और ना इससे पूर्व कोई आदेश जारी किए गए हैं। कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के सभी शिक्षकों की उपस्थिति आज भी स्विफ्ट चेट के माध्यम से आनलाइन दर्ज की जा रही है। कहा कि बायोमेट्रिक हाजिरी की सूचना कोषागार में जमा न कर पाने के कारण शिक्षकों का वेतन आहरण नहीं हो पा रहा है। इसलिए इस मामले में शिक्षकों के वेतन आहरण के लिए आदेश जारी किए जाने चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!