खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। औली रोड़ पर हरिपुरम क्षेत्र में स्थित सेना के एक स्टोर परिसर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि न होने से सभी जवान सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार आग नजदीक के जंगल क्षेत्र से फैलते हुए सेना के कैंप तक पहुंची। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण किया और स्टोर के बाहर रखी सामग्री आग की जद में आ गई। आग लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। इससे सेना कैंप तथा आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मच गई। घटना की खबर मिलते ही भारतीय सेना की विभिन्न यूनिटों के जवान, आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी तथा फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। सैन्य अधिकारियों के अनुसार शुरूआत में जंगल से आई आग पर काबू पा लिया गया था किंतु तेज हवा के झोंको के कारण चिंगारी दोबारा भड़क उठी और आग फैल गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद राहत एवं बचाव दलों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है ंकि आग स्टोर के बाहरी हिस्से तक ही सीमित रही। इस घटना में किसी भी प्रकार के सामरिक नुकसान की सूचना नहीं है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!