खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने धाम में संचालित कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

डीएम गौरव कुमार ने बदरीनाथ में संचालित कार्यों की प्रगति प्रत्येक प्रोजेक्ट की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट बिन्दुवार उपलब्ध कराने तथा निर्माण  कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा कि अस्पताल  विस्तारीकरण का कार्य पूर्ण होंने से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायें व उपजिलाधिकारी जोशीमठ को मास्टर प्लान के अंतर्गत निर्मित व्यावसायिक भवनों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम जोशीमठ चन्द्रशेखर, पीआईयू से सहायक अभियंता सनी पालीवाल आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!