खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय कर्णप्रयाग में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में यूजीसी की ओर से लागू किए गए नए प्राविधानों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य डॉ राम  अवतार सिंह की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं को यूजीसी के द्वारा रैगिंग के रोकथाम को नए प्रावधान एवं शिक्षक-छात्र-छात्राओं तथा प्रशासन के दायित्वों पर चर्चा की गई है। छात्रों ने चर्चा में अपने अधिकार एवं अन्य छात्राएं को को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में नोडल अधिकारी  अखिलेश कुकरेती,   डॉ वीआर अंन्थवाल, डॉ एचसी रतूडी  डॉ भालचंद सिंह नेगी,  डॉ स्वाति सुन्दरियाल,  डॉ मानवेंद्र सिंह कंडारी, डॉ रमेश चंद्र भट्ट, छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष अनुराधा, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि सुनील सिंह, रोहित, सानिया, मोहित सिंह, ईश्वर सिंह,नितिन कुमार, अंशिका, अंजलि, सृष्टि आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!