खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भेषज संघ चमोली की ओर से  क्षेत्रपाल गांव में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर किसानों को जडी बूटी के खेती कर स्वरोजगार बढाने की बात कही। इस अवसर पर  किसानों को विभिन्न जड़ी बूटी की पौध वितरित की गई। शनिवार को आयोजित कार्यशाला में वैज्ञानिक सीपी कुनियाल, भेषज संघ के सचिव विवेक मिश्रा और अध्यक्ष सतेंद्र असवाल ने किसानों को बताया कि किसान बड़ी इलायची, तेजपात, आंवला आदि की खेती कर अपनी आर्थिकी को सुदृढ कर सकते है। साथ ही कृषिकरण, एकत्रीकरण और विपणन की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर  विनोद कनवासी, महिला मगल दल अध्यक्ष पिंकी देवी, धौली देवी, सुनीता देवी, गोविंद सिंह चैधरी, सुरेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!