खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी के राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में आयोजित 10 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन का समापन हो गया। प्रशिक्षण में छात्राओं को सुरक्षा कि गुर सीखाए गए।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राएं आत्मनिर्भर बनती हैं और किसी भी आपात स्थिति में खुद की रक्षा करने में सक्षम होती हैं। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत संचालित इस योजना का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना है। प्रशिक्षण में जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट और बॉक्सिंग जैसी विधाओं के माध्यम से व्यावहारिक तकनीकें सिखाई गईं।

कार्यशाला में  65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक खुशहाल सिंह नेगी ने प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों के अनुशासन, सहयोग और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि सीखी गई तकनीकें जीवन में काम आती हैं, तो प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध होती है। प्रशिक्षक खुशहाल सिंह नेगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा अवंतिका, आरुषि और प्रिया को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान दयाल गढ़िया, हरेंद्र चैधरी, अंजलि सेमवाल, मीरा रावत, ज्योति पंत, प्रियंका रावत, रजनी नेगी, अंजन सिंह, राजकिशोर, दिनेश जग्गी, अनिल कुमार और सतीश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!