देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
Chingari News Live Uttarakhand News
खबर को सुनें

कृषकों, युवाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रोत्साहित

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला सहकारी बैंक और सहकारिता विभाग की ओर से बुधवार को देवाल में आयोजित वृहद ऋण मेले में 25 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। बैंक और सहकारी समितियों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को चेक सौंपे गए।

ऋण मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, युवाओं, उद्यमियों और अन्य पात्र लोगों को विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

मेले में मुख्य अतिथि थराली विधायक भोपाल राम टम्टा ने कहा कि ऋण मेलों से आम लोगों को आर्थिक गतिविधियां शुरू करने में मदद मिलती है। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधनों का भी विस्तार होगा। उन्होंने ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने पर जोर दिया।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेले में कृषि, स्वरोजगार, आवास, व्यवसाय, शिक्षा, स्वयं सहायता समूह और वाहन ऋण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इन योजनाओं के माध्यम से लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, खंड विकास अधिकारी जगदीप बेहरवान और बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने लाभार्थियों से ऋण का सदुपयोग कर अपनी आजीविका मजबूत बनाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि कम दस्तावेजों में आसान ऋण प्रक्रिया, आकर्षक ब्याज दरों और स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पात्र लोगों को बैंक शाखाओं और सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!