खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर गोपेश्वर में प्रारंभ हो गया है। जो 2 नवंबर तक चलेगा।

संघ का शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी के तहत गोपेश्वर में तीन दिवसीय प्रारंभिकक शिक्षा वर्ग संचालित किया जा रहा है। प्रारंभिक शिक्षा वर्ग के मुख्य शिक्षक अरविंद ने बताया कि वर्ग में शिक्षार्थियों की कुल संख्या 24 है। वर्ग कार्यवाह शैलेंद्र ने बताया कि हिंदुओं का पवित्र त्यौहार ईगास पर्व वर्ग में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वर्ग के बौद्धिक सत्र में विक्रम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विषय में जानकारी दी। किस प्रकार संघ एक शाखा से प्रारंभ होकर घर-घर तक पहुंच गया है। इस दौरान नगर संघ चालक महेंद्र, नगर कार्यवाह अनिल, नगर प्रचारक दिनेश, पूर्व प्रांत संघ चालक राकेश भट्ट, जिला संघ चालक राजेंद्र, शांति प्रसाद, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह चौहान, मंजेश, भारत रावत, मंगला प्रसाद, राकेश सती आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!