खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें निकिता प्रथम स्थान पर रही।

पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और भारत के एकीकरण में निभाई। सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।  इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, अंजली द्वितीय व शिवम तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य प्रो. शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ. केवलानंद, डॉ. आरती रावत, डॉ. अंजलि रावत, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रेनू सनवाल, डॉ. कीर्ति गिल, डॉ. शशि चौहान, डॉ. अनुपम रावत, डॉ. किरण चौहान, डॉ. श्वेता रावत, विक्रम सिंह कंडारी, विमल सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह, चन्द्रेश, ललिता, नवनीत सती आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!