खबर को सुनें

सात माह से चल रहा था फरार

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। कोतवाली कोटद्वार पर पंजीकृत अभियोग गैंगस्टर एक्ट की विवेचना थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला की ओर से जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल, यशवन्त सिंह चैहान ने वांछित अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई किये जाने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में सीआईयू कोटद्वार उपनिरीक्षक जयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम खोजबीन करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त इसरार पुत्र मोहम्मद अली, निवासी- ग्राम- देहरा, थाना धौलाना, जनपद-हापुड़, (उम्र 35 वर्ष) जो इस अभियोग में सात माह से फरार चल रहा था, को गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर पिलखुवा चैराहा हापुड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद पौड़ी, हरिद्वार में भी अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट देहरादून के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!