खबर को सुनें

थराली/देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुरूवार को देवाल बाजार के नीचे संगम मैदान के पास 19 किलो चरस के साथ तीन अभियुक्तों को पकड़ा है। मामला पंजीकृत कर तीनों को जेल भेज दिया है।

गुरुवार को  मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने  देवाल सुयालकोट मोटर मार्ग के संगम मैदान के पास पुलिस को देख कर कुछ लोग भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें  धरदबोचा जिसमें हुक्म सिंह पुत्र श्याम सिंह ग्राम  वारकाटी थाना कपकोट, चंचल सिंह पुत्र नाथो सिंह ग्राम पडायी और  अनील सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ग्राम वनखेत जनपद बागेश्वर को 19 किलो अवैध चरस के साथ दबोचा। चैकी इंचार्ज दिनेश सिंह पवार ने कहा है कि 19 किलो चरस के साथ पकड़े गए तोनो अभियुक्तों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। पुलिस टीम में कुमाऊं मण्डल  एसटीएफ के एसआई विपिन पंत, एसआई डीएस पवार, राजेश आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!