खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लिंचोली क्षेत्र अंतर्गत प्रातः अतिवृष्टि होने के कारण खाली कैंप से पहाड़ी की तरफ गदेरे में नेपाली बसावट में मलबा आने से कपिल बहादुर पुत्र कालू बहादुर उम्र 27 वर्ष सुखद कैलाली आंचल शेती नेपाल की मलबे में दबने की सूचना हरीश बहादुर पुत्र कर्ण बहादुर ग्राम सुखड, जिला कैलाली, आंचल सेती,(ससुर) ने दी जिस पर समयक पुलिस बल के साथ रेस्क्यू टीम द्बारा मौके से उपरोक्त व्यक्ति को ढूंढा गया जो मृत अवस्था में मलबे में दबा पाया गया जो अपने बच्चों और पत्नी के साथ अस्थाई टेंट में सो रखा था। बाकी सभी परिजन सुरक्षित किए गए, मृतक को उसके परिजनों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना सोनप्रयाग लाया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!