खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पिछले सात दिनों से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पहले पैट्रोल और फिर डीजल की आपूर्ति बाधित चल रही है। जिसका कारण बताया जा रहा है। विभागों की ओर से पैट्रोल और डीजल के बिलों को एक लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। सभी विभागों को मिलाकर 30 से 40 लाख का भुगतान नहीं हुआ है। इसमें सबसे अधिक 17 लाख की देनदारी निर्वाचन विभाग पर है और सात लाख की स्वास्थ्य विभाग पर है।

विभागों की ओर से तेल के बिलों का भुगतान न किया जाना यहां के आम लोगों पर भारी पड़ रहा है। पिछले सात दिनों से वाहन चालकों से लेकर दुपहिया वाहन चलाने वाले पेट्रोल के लिए 12 किलोमीटर की दूरी नाप रहे है। गोपेश्वर स्थित पंप पर पहले पैट्रोल समाप्त हुआ और तीन दिन पहले डीजल भी समाप्त हो गया। जिससे अब यहां न तो पैट्रोल मिल रहा और न ही डीजल। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गोपेश्वर पैट्रोल पंप के प्रबंधक संतोष गुंसाई का कहना है कि चमोली जिला मुख्यालय स्थित विभागों पर पंप का तीस से चालीस लाख की देनदारी बाकी है। इसमें सबसे ज्यादा 17 लाख निर्वाचन विभाग पर और उसके बाद सात लाख स्वास्थ्य विभाग पर है। सभी विभागों को बिल दे दिये गये है लेकिन अभी तक भुगतान न होने के कारण पैट्रोल और डीजल की खरीद के लिए पैसा नहीं भेजा जा रहा है जिससे आपूर्ति बाधित चल रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!