खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा में अनुभव और युवा जोश के बीच भाजपा प्रत्याशी का चयन पार्टी हाई कमान की मुश्किलें बढता दिख रहा है। जिसके चलते पार्टी की ओर से टिकटों के बंटवारे को लेकर मंथन का दौर चल रहा है। पार्टी सूत्रों की माने तो अनुभव और युवा जोश के बीच चयन को लेकर पार्टी की ओर से एक बार फिर कार्यकर्ताओं के बीच आंतरिक सर्वे करवाई जा रही है। जिससे स्पष्ट है कि बदरीनाथ विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर पार्टी हाई कमान को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बता दें कि भाजपा के वर्तमान में बदरीनाथ विधायक रहे महेंद्र भट्ट जहां दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं युवा मोर्चे के साथ ही संगठन में भी कई दायित्व निभा चुके हैं। वहीं दावेदारों में शामिल युवा नेता गजेंद्र रावत जहां पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री जैसे पदों पर रह चुके हैं। वहीं वर्तमान में चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं। वहीं गजेंद्र रावत निजमूला घाटी का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इसके साथ ही टिकट की दौड़ में निजमूला घाटी का प्रतिनिधित्व करने वाले और वर्तमान में पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रिपुदमन सिंह रावत, हरक सिंह नेगी और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी का नाम भी सूची में शामिल है। ऐसे में भाजपा की ओर से युवा प्रतिनिधित्व को लेकर शुरु की गई मुहीम के बीच गजेंद्र रावत और रघुवीर बिष्ट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में अब देखना होगा की पार्टी हाई कमान की ओर से बदरीनाथ सीट के लिये अनुभव को तरजीह दी जाता है या युवा जोश को।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!